जीविका ने मतदान को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

जीविका ने मतदान को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

कोढ़ा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोढ़ा प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के लिए प्रखंड स्तर पर स्वीप कोषांग का नोडल पदाधिकारी जीविका परियोजना के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तमानंद भारती को बनाया है. उनके नेतृत्व में जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी से यह पूरी पहल गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही है. हर दिन विभिन्न समूहों की महिलाएं अपने-अपने ग्राम संगठन क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता की अलग-अलग गतिविधियां आयोजित कर रही हैं. रैलियों में जीविका दीदियां हाथों में मतदान संबंधी नारों वाले तख्तियां लेकर लोगों को यह संदेश दे रही हैं कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान आवश्यक है. मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिताएं भी ग्रामीण महिलाओं के बीच मतदान को एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में प्रस्तुत कर रही हैं. इन आयोजनों के माध्यम से महिलाएं मतदान दिवस की प्रतीकों को मेंहदी व रंगोली की कलाकृतियों में उकेर रही हैं. इससे न केवल ग्रामीण परिवेश में सृजनात्मकता को प्रोत्साहन मिल रहा है, बल्कि परिवार और समाज में मतदान की चर्चा भी बढ़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >