कटिहार जन सुराज पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य सह एवं सीमांचल प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ बिहार नवनिर्माण अभियान के अंतर्गत बिहार दौरे पर है. प्रशांत किशोर व अन्य नेता 14 अप्रैल को सीमांचल में प्रवेश कर चुके है. 14 अप्रैल को अररिया, 15 अप्रैल को पूर्णिया व 16 अप्रैल को किशनगंज के बाद शुक्रवार को कटिहार आ रहे है. कटिहार में जीआरपी चौक स्थित एक होटल में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. कई पार्टी नेताओं ने समय-समय पर किसी पारिवारिक आयोजन में प्रशांत किशोर को आमंत्रित किया था. शुक्रवार को कटिहार आगमन पर उनके घर पर चाय पीने जाएंगे. पार्टी के प्रदेश युवा कार्यकारिणी सदस्य निखिल कुमार के यहां शादी कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं नगर निगम आयुक्त व पार्टी के महानगर के युवा अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल के यहां भी जायेंगे. एक निजी स्कूल में बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक भी करेंगे.
आज कटिहार आयेंगे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर
आज कटिहार आयेंगे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर
