बेहतर जिंदगी के लिए शिक्षा को आत्मसात करना जरूरी: मंत्री

बेहतर जिंदगी के लिए शिक्षा को आत्मसात करना जरूरी: मंत्री

– डंडखोरा के प्रेमनगर में आईटी मंत्री का स्वागत डंडखोरा सूबे के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार पटेल मंटू बुधवार की देर रात प्रखंड के जदयू पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार मंडल टिंकू के प्रेमनगर स्थित आवास पर पहुंचे. यहां उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं व स्थानीय लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. मंत्री ने यहां स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहे बिहार के समग्र विकास को लेकर चर्चा किया. मंत्री ने कहा कि शिक्षा वह संपत्ति है, जो समाज में लोगों के बीच एक पहचान बनाता है. साथ ही शिक्षा के बिना मनुष्य की जिंदगी कुछ नहीं है. शिक्षा व पढ़ाई करने वाले युवक-युवती को आगे बढ़ाने राज्य सरकार कई पहल कर रही है. हर पंचायत में पुस्तकालय बनाया जा रहा है. शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि शिक्षा ही समानता, मानवाधिकार और न्याय की नींव रखती है. उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि लोग व्यक्तिगत कार्यों के लिए नेताओं से संपर्क करते है. पर कभी गांव में स्कूल या पुस्तकालय बनाने की मांग नहीं करते है. मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किया है. उन्होंने कहा कि अब सरकार ने हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है. इसको लेकर पहल भी शुरू हो गयी है. उन्होंने कहा कि हर प्रखंड में एक छात्रावास हो एक पुस्तकालय होगी. तभी समाज आगे बढ़ सकता है. मौके पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रमेश कुमार मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य व जदयू के जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा, पार्टी के नेता सुशील कुमार सुमन, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार मंडल टिंकू, वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद पटेल, प्रो सत्यनारायण मंडल, सच्चिदानंद मंडल, अजय मंडल, भजन मंडल, विजय मंडल, विक्रम मंडल, राजकुमार मंडल, राजाराम साह, सुबल दास, मनोज महतो जीचंदन मंडल, पप्पू राय, अमित मंडल, संजीव कुमार, धीरेंद्र मंडल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >