समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत के मध्य विद्यालय बकरी खरकट्टा में सुरक्षित शनिवार के तहत अगलगी के खतरों से बचाव के संदर्भ में शिक्षिका वंदना कुमारी ने बच्चों को रुको, लेटो, लुढको विधि का मॉक ड्रील अभ्यास कराया. आग लगने के कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट, गैस लीक, धूम्रपान या जलती चीज लापरवाही से छोड़ना, जलनशील पदार्थ का सुरक्षित भंडारण, जंगल या खुले स्थानों में आग लगना आदि से बचाव के बारे में बताया गया. बिजली उपकरणों का सावधानी पूर्वक उपयोग करना चाहिए. गैस सिलेंडर से गैस लिंक हो तो तुरंत खिड़की दरवाजे खोल दें. अग्निशमन यंत्र का उपयोग करना सीखें. कपड़ों पर आग पकड़ ले तो दौड़े नहीं रुको, लेटो, लुढ़को विधि अपनाने की बात कही. 101 नंबर पर फायर ब्रिगेड को तुरंत कॉल करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
