9.42 करोड़ की लागत से बनी सड़क का सांसद ने किया उद्घाटन

छोहार पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 9.42 करोड़ की लागत से बनी शिव मंदिर चौक छोहार से चकला पथ निर्माण कार्य का उद्घाटन मंगलवार को किया.

समेली. सांसद तारिक अनवर ने समेली प्रखंड क्षेत्र के छोहार पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 9.42 करोड़ की लागत से बनी शिव मंदिर चौक छोहार से चकला पथ निर्माण कार्य का उद्घाटन मंगलवार को किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित की. जिसमें सांसद का भव्य स्वागत किया गया. बरंडी नदी तट के कटाव की रोकथाम, बांध मरमति की मांग की गयी. ताकि आधे दर्जन गांवों को बाढ़ से निजात मिल सके. सांसद ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया. मंच संचालन उमेश कुमार उर्फ भिखारी मंडल ने किया. सांसद तारिक अनवर ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा यह विकास की यात्रा चलता रहेगा. समेली की जो भी मूल समस्याएं हैं. उसका जल्द समाधान होगा. हमें विकास को आगे बढ़ाना है. समेली में जो भी आवश्यक काम होना है. उसके लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे. इस दौरान सांसद ने समेली के कई पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी. साथ ही मैट्रिक की परीक्षा में बिहार में सातवां रैंक लाने वाले छात्र राजीव कुमार मंडल के आवास पर पहुंचकर उनका हौसला आफजाई किया. इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, बीके ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप विश्वास, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, अकबर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष संजय सुमन, राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, ज्वाला यादव, संजय चौधरी, चंदन पासवान आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >