चुनाव के मद्देनजर जिले के थाना में आयोजित हुआ गुंडा परेड

चुनाव के मद्देनजर जिले के थाना में आयोजित हुआ गुंडा परेड

कटिहार आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में गुंडा परेड का आयोजन किया गया. बताते चले की 20 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव की नॉमिनेशन प्रक्रिया समाप्त हो जायेगी. उसके बाद प्रत्याशी चुनाव प्रसार में जुट जायेंगे. ऐसे में पुलिस कप्तान ने सभी थाना अध्यक्ष को गुंडा परेड का आयोजन करने का निर्देश दिया. एसपी के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में तकरीबन दो दर्जन चिन्हित लोग गुंडा परेड में शामिल हुए. जिसमें रौतारा थाना, हसनगंज थाना, कचना थाना, फलका थाना, सेमापुर थाना में लोगों की संख्या अधिक थी. इसके अतिरिक्त जिले के अन्य थानों में भी आयोजित गुंडा परेड में छिटपुट आरोपितों की संख्या शामिल रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >