बैठक में आपसी मतभेद भुलाकर एनडीए प्रत्याशी की विजयी बनाने की अपील

बैठक में आपसी मतभेद भुलाकर एनडीए प्रत्याशी की विजयी बनाने की अपील

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के थाना चौक स्थित पीरमाजार परिसर में बुधवार को एनडीए की बैठक भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक चौहान की अध्यक्पता में आयोजित की गयी. एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी मौजूद थे. बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, रवि साह, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष हबीबुर रहमान, संगठन प्रभारी चंदन पटेल, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम वर्मा, रमेश मंडल, डॉ संतोष बिपीन, अमित शाह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का टिकट पर चुनाव लड़ने की लालसा रहती है. लेकिन पार्टी किसी एक को ही टिकट दे सकती है. फिर गठबंधन धर्म पालन करने की मजबूरी भी होती है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व काफी सोच विचार कर हीं दुलाल चंद्र गोस्वामी को कदवा का प्रत्याशी घोषित किया है. दलीय मतभेद को भूलाकर दुलाल चंद्र गोस्वामी को एनडीए का प्रत्याशी मानते हुए विजयी बनायें. संचालन भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश मंडल व प्रखंड जदयू अध्यक्ष कुंदन महतो ने संयुक्त रूप से की. दीपक गुप्ता, शिवशंकर रोनियार, फैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >