मवि आबादपुर में बच्चों को लू के नुकसान व बचाव बताया

मवि आबादपुर में बच्चों को लू के नुकसान व बचाव बताया

आबादपुर मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बारसोई प्रखंड के आबादपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय आबादपुर में बच्चों को लू लगने से होने वाले नुकसान तथा इससे बचाव की जानकारी विस्तार रूप में शनिवार को दी गयी. प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर की अगुवाई में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उक्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं को लू से होने वाले नुकसान तथा इससे बचाव को लेकर जानकारी देते हुए मॉकड्रिल भी कराया. इस दौरान शिक्षकों ने बताया कि गर्मी के दिनों में वातावरण काफी गरम हो जाता है. गर्म हवाएं चलने लगती हैं. जो लू में परिणत हो जाती है. शिक्षकों ने आगे बताया कि यदि इसका बचाव नहीं किया गया तो स्थिति जानलेवा भी साबित हो सकती है. शिक्षकों ने बच्चों को यूं ही खुले में बेकार नहीं निकलने व धुप से बचने की हिदायत दी. हल्के रंग वाले व ढीले ढाले सूती वस्त्र पहनने की बात कही. गमछे एवं टोपी से सिर को ढकने की नसीहत दी. लगातार पानी पीते रहने की बात कही. हल्का भोजन करने तथा अधिक मात्रा वाले मौसमी फल जैसे तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूजा एवं संतरे के इस्तेमाल की बात कही. मौके पर शिक्षक-शिक्षिकायें राशिद रफिकि, शगुफ्ता परवीन, मुशर्रत जहां, वंदना कुमारी, गोरेलाल, शाहनवाज आलम, हराधन राय मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >