बारसोई विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन शुक्रवार को बारसोई अनुमंडल कार्यालय में बने नामांकन केंद्र में 65 बलरामपुर विधानसभा से चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा तथा दो प्रत्याशियों ने नाजीर रसीद अर्थात एनआर कटाया. जबकि 64 कदवा विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा तथा 6 प्रत्याशियों ने नाजीर रसीद अर्थात एनआर कटवाया. अनुमंडल पदाधिकारी आकांक्षा आनंद ने बताया कि 65 बलरामपुर से नामांकन पर्चा दाखिल करने वालों में वरुण कुमार झा, रोशन अग्रवाल, नजरुल हक, आजाद खान शामिल है. नाजीर रसीद अर्थात एनआर कटवाने वालों में सुनील कुमार मुर्मु, मोअज्जम हुसैन शामिल है. डीसीएलआर प्रियंका कुमारी ने बताया कि 64 कदवा विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया. जिसमें हेमराज सिंह तथा सज्जन कुमार शामिल हैं. नाजीर रसीद अर्थात एनआर कटवाने वालों में सादिक हुसैन, मो साकीर रेजा, आशा सुमन, राजीव रंजन, वैद्यनाथ राय शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
