मंसूरगंज ढेरुआ में इफ्तार पार्टी का आयोजन

मंसूरगंज ढेरुआ में इफ्तार पार्टी का आयोजन

हसनगंज प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत के मंसूरगंज ढेरुआ गांव में सोमवार की शाम माहे रमजान के मुबारक मौके पर नौजवान कमेटी की ओर से दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. जहां बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और देश में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी. आयोजन समिति की ओर से शहीद मियां, दाऊद, मोजीम, हारुन समेत अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी. सभी ने मिलकर मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया और बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किया. इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >