अमदाबाद. प्रखंड के पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के मुखिया तारिक अनवर की ओर से मंगलवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. आयोजित इफ्तार पार्टी में सैकड़ो की संख्या में रोजेदार ने रोजा खोला. इस दौरान पूर्वी करीमुल्लापुर के मुखिया तारिक अनवर ने बताया कि इफ्तार पार्टी के माध्यम से भाईचारे का पैगाम जाता है. उन्होंने कहा कि समाज में सभी समुदाय के लोग रहते हैं. आपस में मिल जुल कर भाई चारे पैगाम देते हैं. यहां के लोग सभी त्योहार में शामिल होते हैं. सरपंच सजीम ने बताया कि पूर्वी करीमल्लापुर पंचायत में इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम रखा गया था. पूरे देश में भाइचारे का संदेश जाता है. इस दौरान रोजेदारों ने मगरिब का नवाज अदा की व देश की शांति व अमन चयन की दुआ मांगी. मौके पर मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने बताया कि इफ्तार पार्टी से समाज में सौहार्द व आपसी भाई चारे का संदेश जाता है, समाज सेवी अब्दुल बारी, शेख चुन्ना, अफर आजाद, औरंगज़ेब, हाफिज राजा सहित अन्य रोजेदार व अन्य लोग मौजूद थे.
इफ्तार पार्टी आपसी भाइचारे का देता है पैगाम
प्रखंड के पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के मुखिया तारिक अनवर की ओर से मंगलवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया
