कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी स्थित राम मंदिर से अष्टधातु मूर्ति चोरी के उद्वेदन को लेकर एसपी ने अपराधियों की सूचना देने वाले को दस हजार रुपया इनाम राशि देने की घोषणा की है. एसपी कार्यालय से प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि 23 जून की रात्री में ललन कुमार सिंह, पिता विरेन्द्र नारायण सिंह, गेड़ाबाडी बस्ती, वार्ड नं-04, थाना-कोढ़ा, जिला-कटिहार के आवास स्थल पर बने एक मंदिर से अज्ञात चोरों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी तथा बजरंगबली की अष्ठधातु लगभग 150 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं चोरी कर लिया है. कोढ़ा थाना कांड सं-156/25 धारा-331 (4)/305(डी) भारतीय न्याय संहिता-2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है. एसपी वैभव शर्मा ने घोषणा की है कि भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण तथा बजरंगबली की पुरानी प्रतिमाएं से संबंधित कांड के उद्भेदन की दिशा में मूर्ति बरामदगी, अभियुक्तों के विषय में जिस भी व्यक्ति द्वारा जानकारी दिया जायेगा. उस व्यक्ति को दस हजार रूपये की राशि से पुरस्कृत किया जायेगा. जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पत्ता गुप्त रखा जायेगा. जानकारी देने वाले को पुलिस अधीक्षक दस हजार रूपये इनाम राशि देंगे. सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं. जिसका नंबर 9431800001, 9973440160, 9113406874 इसके अतिरिक्त कटिहार जिला कंट्रोल रूम नम्बर- 06452 243101नंबर उपलब्ध कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
