बारसोई रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में शराब बरामद

बारसोई रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में शराब बरामद

आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में की संयुक्त कार्रवाई में बरामद हुई शराब बारसोई आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को बारसोई रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है. पुलिस ने कुल 77.045 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार आईपीएफ बारसोई के नेतृत्व में आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने शनिवार को तस्करी और अवैध वस्तुओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. इस क्रम में सुबह करीब 11:25 बजे राधिकापुर–कटिहार पैसेंजर ट्रेन संख्या 55728 के बारसोई स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंचने के दौरान जांच की गई. जांच के दौरान प्लेटफॉर्म पर बिना मालिक के छोड़ा गया. शराब का जखीरा बरामद हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, सभी शराब की बोतलों को मौके पर जब्त कर लिया गया और इस संबंध में जीआरपी थाना बारसोई में कांड संख्या 40/2025, दिनांक 25.10.2025 दर्ज किया गया है. मामला धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि शराब की यह खेप संभवतः सीमा पार से लाकर ट्रेन के माध्यम से किसी अन्य स्थान पर भेजी जा रही थी. लेकिन समय रहते अभियान चलाकर उसे जब्त कर लिया गया. मामले की आगे जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >