– योगदान के तीन माह बाद भी एक हजार नवनियुक्त प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापकों की फिकी मनेगी दीपावली – दुर्गापूजा में वेतन भुगतान का मिला था आश्वासन, दीपावली में भी फिरा पानी – विभाग का दावा अबतक ढाई सौ नवनियुक्त प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापकों को मिल चुका है वेतन कटिहार शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों की निष्क्रियता कहें या फिर तकनीक रूप से आ रही समस्या योगदान के करीब तीन माह बाद भी वेतन भुगतान को लेकर कटिहार जिले भर के करीब एक हजार प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक दंश झेल रहे हैं. दूसरे जिले में जहां एचआरएमएस एक्टिव कर नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को वेतन भुगतान कर दिया गया है. जिले भर में नवनियुक्त प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापकों के तीन माह योगदान के बाद भुगतान की प्रक्रिया काफी मंथर गति से होने से ऐसे शिक्षक हैरान हैं. यही वजह है कि इस वर्ष इन सभी प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापकों के घर दीपावली के साथ महापर्व भी फीकी रहने की बात कही जा रही है. मालूम हो कि पूरे जिले भर में प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक करीब एक हजार की संख्या में जुलाई माह के अंत तक अपने-अपने विद्यालयों में योगदान कर कार्यरत हैं. इनमें कई शिक्षकों का कहना है कि इस पद पर जिम्मेवारी अधिक है. विद्यालय में विभिन्न प्रकार के अन्यान्यन खर्च का सामना करना पड़ता है. दूसरी ओर वेतन की तंगी के साथ साथ पारिवारिक समस्या अलग है. इन नवनियुक्त प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापकों के समक्ष कठिनाई ही कठिनाई है. दूसरे जिले में ऐसे शिक्षकों के खाते में वेतन भुगतान कर दिया गया. लेकिन इनलोगों के बीच अब तक संशय की स्थिति कायम है. राशन देने पर अब दुकानदार लगा दिया है ब्रेक करीब तीन माह से वेतन नहीं मिलने से इनलोगों को अब किराना दुकानादार राशनपताई तक देना बंद कर दिया है. साथ ही माता पिता व बुजूर्गो को प्रतिमाह दवा के रूप में खर्च होने वाली राशि अब महाजन से ब्याज पर पैसा लेकर किसी तरह अपना कतव्यों का निर्वाहन करने को विवश हैं. कई शिक्षक व शिक्षक प्रतिनिधियों पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. इन शिक्षकों के समक्ष दूसरी समस्याएं आ रही है. शिक्षक प्रतिनिधियों का कई खेमा कार्य कर रहा है. संघों से शिकायत करने पर प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक शिक्षक संघ पर अपनी अपनी पल्ला झाड़कर दरकिनार हो जाते हैं. ऐसे में नवनियुक्त प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक अपनी समस्याओं को किनके समक्ष रखेंगे. इसका भी मलाल रहता है. डीइओ के जनता दरबार में उठाया जा चुका है मामला कई शिक्षक प्रतिनिधियों का कहना है कि नव नियुक्त प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापकों के संघ का शिष्टमंडल पिछले शनिवार 11 अक्तूबर को डीइओ के जनता दरबार में मामला को उठाया था. जहां उनलोगों को यथाशीघ्र भुगतान का भरोसा दिलाया गया था. एचआरएमएस एक्टिव कर धीरे- धीरे सभी के खाते में वेतन की राशि भेजने की बात कही गयी थी. दीपावली के बाद छठ महापर्व से पूर्व वेतन मिलेगी या नहीं इस पर भी संशय की तलवार अटकी है. 250 नवनियुक्त प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापकों को किया गया वेतन भुगतान जिले भर में नवनियुक्त सभी एक हजार प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापकों को छठ से पहले राशि भुगतान करा दी जायेगी. इसके लिए शिक्षा विभाग प्रयासरत है. अब तक 250 नवनियुक्त प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापकों का वेतन भुगतान कर दिया गया है. धीरे- धीरे शेष सभी नवनियुक्त प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापकों का वेतन भुगतान छठ से पूर्व कर दिया जायेगा. राहुल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
