गुरुद्वारा प्रबंधक, पदाधिकारी को पद व गोपनीयता की शपथ हेडग्रंथी ने दिलाई

गुरुद्वारा प्रबंधक, पदाधिकारी को पद व गोपनीयता की शपथ हेडग्रंथी ने दिलाई

बरारी श्री गुरुतेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा सरदार नगर लक्ष्मीपुर में नव निर्वाचित प्रबंधन कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारी को श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की हजुरी में गुरुद्वारा के हेडग्रंथी जीवन सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण सामारोह के मुख्य अतिथि राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा एवं विशिष्ट अतिथि इलाके के सभी प्रधान एवं महासचिव की मौजूदगी में यह कार्यक्रम गुरुद्वारा साहिब में रविवार को सम्पन्न हुआ. आयोग उपाध्यक्ष एवं सभी गुरुद्वारा के प्रधान एवं महासचिव ने प्रबंधकों को बधाईयां दी. एतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब के प्रधान रंजीत सिंह एवं महासचिव हरजीत सिंह ने नवनिर्वाचि प्रधान गुरुबिंदर सिंह, महासचिव बिरेन्द्र सिंह, प्रधान भगत सिंह, कनीय प्रधान परमजीत सिंह, सचिव गुलविंदर सिंह, उप सचिव धनवीर सिंह मुन्ना, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, सदस्य प्रदीप सिंह, हरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, प्रतिपाल सिंह को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. शपथ ग्रहण सामारोह में सभी ने शपथ पत्र पढ़कर शपथ ग्रहण किया. शपथ ग्रहण समारोह में चुनाव कमेटी के रवींद्रपाल सिंह, रविन्द्र सिंह, जगजीत सिंह,प्रदीप सिंह, पर्यवेक्षक दल के दलजीत सिंह, राजेश गुरनानी, जसवंत सिंह, गुरिंदर पाल सिंह, ज्ञानपाल सिंह श, प्रधान कुंदन सिंह, त्रिलोक सिंह सहित संगत उपस्थित रहे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >