विकसित भारत संकल्प पूरा करने में युवाओं की भूमिका अहम: तारकिशोर

विकसित भारत संकल्प पूरा करने में युवाओं की भूमिका अहम: तारकिशोर

– पांच दिवसीय आवासीय अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ कटिहार केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय अंतर्गत मेरा युवा भारत कटिहार जिला इकाई के तत्वाधान में शनिवार को पांच दिवसीय आवासीय अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ किया. एक विवाह भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि के रूप में माय भारत महानिदेशक नामित चयन समिति सदस्य बबन कुमार झा एवं अभिषेक कुमार, बीजेपी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र यादव, जिला परियोजना पदाधिकारी ब्रजमोहन यादव ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अध्यक्षता करते हुए जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना ने बताया कि कटिहार जिले में पटना जिले से युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं का आगमन हुआ है. जिला युवा अधिकारी ने कार्यक्रम का उद्देश्य की चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं के मध्य जुड़ाव एवं साहचर्य स्थापित करना, विभिन्न जिलों की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और चुनौतियों को समझना, विविधता का प्रदर्शन के द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए एकता की भावना को मजबूत करना है. मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम में आये युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में युवाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए. युवा नेतृत्व के विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम अनुभव प्राप्ति को लेकर आवश्यक है. युवाओं को कटिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत एवं भौगोलिक जानकारी प्रदान दी. गोरखनाथ मंदिर, बरारी स्थित गुरु तेग बहादुर ऐतिहासिक गुरूद्वारा, मनिहारी स्थित गोगाबील झील आदि का जिक्र किया. विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र यादव द्वारा युवाओं को अपनी संस्कृति को समझने और उस पर गर्व करने की बात कही गयी. विशिष्ट अतिथि बबन झा ने युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपना योगदान देने और खेलों के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास की बात पर बल दिया. कार्यक्रम में मंच संचालन अभय कुमार ने किया. प्रशिक्षक आतिश कुमार दीपांकर, एमटीएस बिक्रम कुमार मंडल एवं मेरा युवा भारत स्वयंसेवक कुणाल कुमार, सौम्या, स्वाति कुमारी, नंदनी कुमारी, आनंद कुमार, आशुतोष कुमार मंडल एवं सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >