कटिहार शहर के रामपाड़ा प्रभात नगर में चल रहे 48 घंटे का श्रीश्री 108 हरिनाम संकीर्तन रविवार को समापन हो गया. जबड़ा पहाड़पुर से आये कीर्तन मंडली हरे राम हरे कृष्णा के भजन के साथ मनमोहक झांकियां से पूरा माहौल भक्तिमय रहा. कीर्तन गान और भगवान के विभिन्न लीलाओं की संगीतमय रूप से श्रद्धांलु मंत्र मुग्ध हो गये. पूरे आयोजन को सफल बनाने में कैलाश शर्मा, पंकज कुमार साहा, आनंद विश्वास, आशीष कुमार, मनोज उरांव, रोहित कुमार, उमाशंकर शाह, विश्वजीत गुप्ता, आशीष, सोनाशिष कुमार आदि अपनी भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
