डबल इंजन की सरकार लोगों के अधिकार को चुरा रही : कन्हैया कुमार

महागठबंधन के कदवा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शकील अहमद खान के पक्ष में मंगलवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की सभा में समर्थकों की भीड़ उमड़ पडी.

बलिया बेलौन. महागठबंधन के कदवा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शकील अहमद खान के पक्ष में मंगलवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की सभा में समर्थकों की भीड़ उमड़ पडी. कार्यक्रम की अध्यक्षता अनसार काजमी, मंच संचालन मामून रशीद, शहबाज उर्फ बादल ने किया. इस अवसर पर हजारों लोग उपस्थित होकर महागठबंधन के प्रति समर्थन जताते हुए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद, मुकेश सहनी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया. प्रख्यात वक्ता कन्हैया कुमार ने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है. यह सरकार वोट चुरा रही है, जनता के अधिकार को चुरा रही है. ऐसी सरकार को लोकतंत्र में वोट के द्वारा करारा जवाब देना होगा. उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी को जीता कर बिहार की दिशा बदलने की जरूरत बताया. वर्तमान विधायक के द्वारा कदवा विधानसभा क्षेत्र का विकास हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >