बाबा गोरखनाथ धाम में 24 अगस्त को हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, हेलीपैड निर्माण का निरीक्षण

बाबा गोरखनाथ धाम शिव मंदिर परिसर में 24 अगस्त को श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर कांवरियों और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी. जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग इस अनूठी पहल की तैयारियों में जुटे हैं, जिसमें सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है.

बलिया बेलौन (कटिहार). श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर बाबा गोरखनाथ धाम शिव मंदिर परिसर में कांवरियों और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए 24 अगस्त को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की तैयारी चल रही है. अपर प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट लिमिटेड, पटना के निर्देश पर पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं.

सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर निर्देश

श्रद्धालुओं के स्वागत में प्रस्तावित हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा चिकित्सा सुविधा, यातायात प्रबंधन, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने को कहा गया है.

हेलीपैड निर्माण का लिया जायजा

एसडीओ राजू कुमार ने शुक्रवार को डीसीएलआर एवं अंचलाधिकारी बारसोई के साथ सद्भावना मैदान पहुंचकर प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण से जुड़े सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.

24 अगस्त को होगी पुष्प वर्षा

मंदिर न्यास कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि चतुर्थ सोमवारी के अवसर पर 24 अगस्त को बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में कांवरियों के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी. उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

मंदिर न्यास कमेटी ने जताई खुशी

पर्यटन विभाग की इस पहल का मंदिर न्यास कमेटी ने स्वागत किया है. सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अक्षय सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, श्यामानाथ यादव, निताई यादव, श्याम अग्रवाल, पंचानंद यादव, प्रदीप शर्मा, नारायण बीन, चन्दन यादव, देवनारायण नुनिया, राजेश भगत, सुरेश दास, अमीत अग्रवाल, पिंटू साह, विजय साह, गणेश बोसाक, बजरंग चौधरी, संजीव साह, रामविलास शर्मा, प्रवेश साह, फनी सिंह, राजू घोष, राधाकांत घोष, मिथुन यादव, लालू दास, अंकित यादव, पुरुषोत्तम सिंह, राखल विश्वास सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन पर प्रसन्नता जतायी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >