श्रावण पूर्णिमा पर गोरखनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, केसरिया रंग में रंगा पूरा परिसर

श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर मिनी बाबा धाम, गोरखनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों भक्तों ने बाबा गोरखनाथ को जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की. केसरिया रंग में रंगे धाम में 'बोल-बम' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा.

बलिया बेलौन : श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम में गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा गोरखनाथ को जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की. श्रावण माह के अंतिम दिन मनिहारी से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में बोल-बम कांवरिये पैदल गोरखनाथ धाम पहुंचे और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया.

केसरिया रंग में रंगा धाम, गूंजा बोल-बम

गुरुवार शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रहा. पूरे गोरखनाथ धाम का परिसर केसरिया रंग में नजर आया. ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘बोल-बम’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा सहित पड़ोसी देश नेपाल और भूटान से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त यहां पहुंचे. सालमारी बाजार में भी कांवरियों की भीड़ से रौनक बनी रही. आसपास के छोटे-बड़े शिवालयों में भी सुबह से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. मौके पर एसडीओ अजय कुमार, एसडीपीओ अजय कुमार, सीओ अजय कुमार सिंह और थानाध्यक्ष कुमारी जुली पुलिस बल के साथ मौजूद रहीं.

गोरखनाथ धाम में जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >