कटिहार. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरूआत हुई. एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यालय परिसर में सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी. जबकि अंजनी कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, निर्माण ने महाप्रबंधक निर्माण कार्यालय, मुख्यालय परिसर में सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी. पूसी रेलवे परिवार के कर्मचारियों सहित सभी मंडल रेल प्रबंधकों ने अपने संबंधित मंडलों में भी सत्यनिष्ठा की शपथ ली. दोनों स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से कर्मचारियों और आम जनता में नैतिक मूल्यों व पारदर्शिता के प्रति जागरूकता लायी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
