आबादपुर बारसोई प्रखंड के चापाखोर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय छोगरा की छात्रा अनाज खातून पिता अनवारुल हक का बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय किशनगंज में विज्ञान संकाय में वर्ग 11 के लिए चयन हुआ है. उक्त विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने को लेकर छात्रा परिजनों तथा पंचायत वासियों में बड़ी प्रसन्नता है. छात्रा अनाज खातून चापाखोर पंचायत स्थित जियार ग्रामवासी अनवारुल हक की पुत्री है. छात्रा ने बताया कि वें चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं. मुखिया संघ अध्यक्ष मोअज्जम हुसैन, मुखिया हुस्ने आरा बेगम, जिप सदस्य गुलजार आलम, सरपंच बहादुर हुसैन, उपसरपंच जहांगीर आलम, मुखिया प्रतिनिधि रमजान अली ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
