कटिहार बीएसएपी- 7 मैदान में पुलिस पदाधिकारी एवं बलों को हथियार चलाने के दौरान सटीक निशाना साधने को लेकर मेजर ने प्रशिक्षित किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मार्च से लेकर चार मार्च तक लक्ष्याभाष को लेकर मेजर हरिनारायण सिंह पुलिस पदाधिकारी एवं बल को ट्रेनिंग दे रहे हैं. रविवार को बीएमपी मैदान में 15 मीटर की दूरी में रखे लक्ष्य पर निशाना साधने को लेकर मेजर ने पुलिस पदाधिकारी एवं बल को प्रशिक्षित किया. इस प्रशिक्षण में 150 पुलिस पदाधिकारी व बल शामिल हुए. जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सहित प्रशिक्षु पुलिस शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
