कटिहार में आज मनिहारी गंगा घाट पर आज होगी भव्य महा गंगा आरती, दीपदान से जगमगाएगा घाट

Ganga Dussehra 2026 : गंगा दशहरा पर मनिहारी गंगा घाट में दिखेगा अद्भुत नजारा, हजारों दीपों से जगमगाएगा घाट

Ganga Dussehra 2026 : कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट. गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार शाम कटिहार जिले के मनिहारी गंगा घाट पर भव्य महा गंगा आरती और दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है. नगर पंचायत मनिहारी की ओर से कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

शाम 6 बजे से शुरू होगा धार्मिक अनुष्ठान

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे मां गंगा के पूजन के साथ होगी. इसके बाद दीपदान, महा गंगा आरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. सैकड़ों दीयों से रोशन होने वाला मनिहारी घाट श्रद्धा और भक्ति के रंग में डूबा नजर आएगा.

Banaras की तर्ज पर होगी Maha Aarti

मनिहारी घाट पर होने वाली महा गंगा आरती का आयोजन बनारस की तर्ज पर किया जा रहा है. दर्जनों पुजारी एक साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की आराधना करेंगे. दीपों की रोशनी और घंटियों की ध्वनि से पूरा घाट भक्तिमय माहौल में बदल जाएगा.

श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

नगर पंचायत मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था और इस दिन गंगा स्नान, पूजन व दीपदान का विशेष महत्व माना जाता है.

घाट पर सुरक्षा और सुविधाओं की खास तैयारी

कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत पूरी तरह अलर्ट है. घाट की साफ-सफाई, लाइटिंग, पेयजल और बैठने की व्यवस्था की गई है. भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल की तैनाती रहेगी. साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर नाव और गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई है.

श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बनेगा Manihari Ghat

गंगा दशहरा को लेकर मनिहारी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में खास उत्साह है. मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और पूजन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है. महा आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा.

Also Read: हर 3 महीने पर उद्योगपतियों के साथ होगी बैठक, बिहार में निवेश बढ़ाने को लेकर सम्राट चौधरी ने बताया पूरा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >