पुलिस केंद्र में निशुल्क महिला चिकित्सीय जांच शिविर लगा

पुलिस केंद्र में निशुल्क महिला चिकित्सीय जांच शिविर लगा

कटिहार पुलिस केन्द्र, कटिहार के तत्वावधान में ममता सेवा सदन द्वारा रविवार को पुलिस दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन प्रशिक्षण हाॅल में नि:शुल्क महिला चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ ममता कुमारी ने 34 महिला पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य जांच किया. शिविर का उद्घाटन एसपी शिखर चौधरी एवं जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ ममता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. एसपी ने महिला पुलिस कर्मियों को नि:शुल्क महिला चिकित्सीय जांच शिविर का विशेष स्वास्थ्य लाभ लेने की बात कही. शिविर में डॉ ममता कुमारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य जांच किया गया है. एनीमिया व पेट दर्द के अधिक मामले आए हैं. कटिहार पुलिस केन्द्र के डीएसपी हरि नारायण सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर डॉ ममता कुमारी का स्वागत किया. मौके पर डॉ अमरंजय, पुलिस लाइन के मेजर शशि रंजन, स्मृति कुमारी, किरण कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी माही कुमारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >