अगलगी की घटना में चार लोगों का घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति जली

अगलगी की घटना में चार लोगों का घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति जली

मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी पंचायत के चकमन गांव में बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे अचानक घर में आग लगने से लोगों में अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया तथा चीख पुकार मच गयी. ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर जब तक काबू पाया. तब तक चार घर जलकर राख हो गया. घटना को लेकर आसपास के लोगों ने मनसाही पुलिस एवं अंचल पदाधिकारी को घटना की सूचना दी. आंचल प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंचकर अगलगी की पुष्टि करते हुए कहा कि अचानक आग लगने से मुजीबुर रहमान, राजा, नाजमुल खातून, फिरोज का एक एक घर जलकर पूरी तरह राख हो गया है. आग की लफ्टें इतनी तेज थी कि पीड़ित लोग घर से कोई भी सामान नहीं निकाल पाये. घटना को लेकर पीड़ित लोगों ने अंचल दाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है. अज्ञात कारण से लगे आग में घर के सभी सामान जलकर राख हो गया है. जिससे करीब दो लाख रुपए की क्षति पहुंची है. सीओ इस्माइल ने कहा कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. सीओ इस्माइल के नेतृत्व में सभी पीड़ित परिवारों को अंचल कार्यालय में प्लास्टिक, बाल्टी, जग आदि वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >