मास्केट व गोली के साथ चालीस लीटर शराब बरामद

मास्केट व गोली के साथ चालीस लीटर शराब बरामद

कुरसेला थाना पुलिस ने शेरमारी गांव में छापामारी कर एक मास्केट, एक जिंदा कारतूस के साथ चालीस लीटर देसी शराब बरामद किया है. अवैध हथियार, गोली व शराब बरामद करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. छापेमारी की यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के शाहपुर धर्मी पंचायत के शेरमारी गांव के वार्ड 10 में किया गया. पुलिस ने शराब तस्करी, अवैध हथियार, गोली रखने के आरोपित कमलेश्वरी मंडल को गिरफ्तार किया है. देसी शराब प्लास्टिक के बड़े गैलन में बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस अवैध हथियार रखने और शराब तस्करी के धंधा के सबंध में पूछताछ कर रही है. गंगा नदी के तटीय क्षेत्र के गांव में विधानसभा चुनाव पूर्व गोली के साथ अवैध हथियार बरामद किये जाने के पुलिस कार्रवाई से अपराधिक तत्वों में भय का संचार हुआ है. पुलिस ने मामले में कांड अंकित कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >