विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

प्राणपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर 28 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में छापामारी कर घर से तकरीबन अठारह लीटर विदेशी शराब बरामद कर तस्कर लालू कुमार, पिता रंजीत कुमार, पकड़िया और बिंदल कुमार पिता जनार्दन रविदास, कैहुनिया निवासी के मछली दुकान पर तकरीबन दस लीटर विदेशी शराब बरामद किया. मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >