पोठिया में घर से 69.3 लीटर विदेशी शराब बरामद, मुख्य कारोबारी फरार

पोठिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पोठिया बाजार से 69 लीटर 300 मिलीलीटर विदेशी शराब जब्त की है. मामले में मुख्य आरोपी फरार हो गया है, जबकि एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

कटिहार : शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के पोठिया बाजार स्थित कलाली के पास एक घर से 69 लीटर 300 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद की है. मामले में मुख्य आरोपी फरार हो गया, जबकि एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि आशीष मंडल अपने घर में विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब छिपाकर रखता है और ऑर्डर मिलने पर उसकी होम डिलीवरी करता है. सूचना के सत्यापन के बाद अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, शंभू झा, चुनचुन कुमारी एवं पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई.

कई ब्रांड की विदेशी शराब बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से आइकॉनिक 750 एमएल की 29 बोतल, रॉयल स्टेज 750 एमएल की 35 बोतल, सिग्नेचर 750 एमएल की छह बोतल तथा ऑफिसर च्वाइस 175 एमएल के 96 टेट्रा पैक बरामद किए. कुल 69 लीटर 300 मिलीलीटर विदेशी शराब जब्त की गई.

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के पहुंचने से पहले मुख्य आरोपी आशीष मंडल फरार हो गया. मौके से एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस उसके माध्यम से शराब कारोबार से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हरिओम कुमार

हरिओम कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. समेली (कटिहार) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >