प्राणपुर थाना क्षेत्र के गांवोंं में भ्रमण कर प्राणपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छठ पर्व एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीएसएफ जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार महतो ने बताया कि छठ पर्व व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी के आदेशनुसार प्राणपुर, बस्तौल, धरहण, पथरवार व काठघर पंचायतों का भ्रमण कर फ्लैग मार्च निकाला गया. छठ पर्व में असमाजिक तत्वों पर प्राणपुर पुलिस का पैनी नजर रहेगी. इस मौके पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक नवल किशोर यादव के साथ दर्जनों बीएसएफ के जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
