अमदाबाद अमदाबाद क्षेत्र के विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को देर शाम में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाली गयी. फ्लैग मार्च के माध्यम से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने का संदेश दिया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर फ्लैग मार्च निकाली गयी है. फ्लैग मार्च के माध्यम से संदेश दिया भय मुक्त माहौल में विधानसभा चुनाव संपन्न कराना है. शांति व्यवस्था बनाये रखने का संदेश दिया गया है. थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकालकर मुख्य बाजार होते हुए बाखरगंज, पश्चिम टोला, पाल टोला हॉस्पिटल मोड़ होते हुए कर्बला से गोपालपुर चौक, पानी कमला, चन्नी गांव सहित अन्य गांव में फ्लैग मार्च निकालकर भ्रमण किया गया. एसआई सुनील कुमार सिंह, अखिलेश बैठा, एसआई नंदू राम, एसआई अभिमन्यु सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुरुष व महिला पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
