कुरसेला. थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के मेहर टोला गांव में सोमवार की रात दो पक्षों के आपसी विवाद में महिला सहित पांच लोग घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार, बिजली तार को लेकर उत्पन्न विवाद मारपीट में बदल गया. बताया गया कि विवाद के बीच लोहे के रॉड से प्रहार कर दिया गया. घायलों में दीपक कुमार, विमला देवी, सोनू कुमार, बनारसी दास सहित दूसरे पक्ष की महिला घायल हो गयी. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आवेदन पर मामला दर्ज करने की तैयारी में जुटी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
