विभिन्न मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार

विभिन्न मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार

कुरसेला थाना पुलिस ने दियारा चांदपुर गांव में छापामारी कर हत्या प्रयास कांड के नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित लड्डु उर्फ गुड्डु यादव पोठिया थाना क्षेत्र के दियारा चांदपुर गांव का निवासी बताया गया है. कुरसेला थाना पुलिस ने शराब बिक्री सेवन के विरुद्ध चलाये जा रहा छापामारी अभियान में चार युवकों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों का मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टी किया गया. थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >