मवेशी घर में लगी आग, तीन दुधारु गायों की मौत

मवेशी घर में लगी आग, तीन दुधारु गायों की मौत

आबादपुर बारसोई प्रखंड के लगुवा-दासग्राम पंचायत स्थित लगुवा में गुरुवार की अल सुबह अचानक आग लग जाने से बहारुल हक के मवेशी घर में खूंटे से बंधी तीन दुधारु गायों की मौत हो गयी. अफरा- तफरी मच गयी. पीड़ित परिवार की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग अगलगी स्थल पर पहुंचे. लोगों ने मवेशी घर से कुछ मवेशियों को बाहर सुरक्षित भी निकाला. पर फिर भी तीन गायें उक्त अगलगी की भेंट चढ़ गयी. स्थानीय वार्ड सदस्य जाकिर की सूचना पर अंचलाधिकारी बारसोई श्याम सुन्दर ने इस अगलगी की घटना को अपने संज्ञान में लिया. सीओ के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी विकास कुमार ने अगलगी स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया. पशु चिकित्सक को इसकी सूचना दी. पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा का आश्वासन दिया. घटना पर दुख जताते हुए जिप सदस्य गुलजार आलम, वार्ड सदस्य जाकिर ने पीड़ित परिवार को अविलंब मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >