बारसोई बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में चल रहे नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन शनिवार को अनुमंडल परिसर बारसोई स्थित नामांकन केंद्र में अत्यधिक भीड़ लेकर नारेबाजी करते हुए हो हंगामा जैसी स्थिति को लेकर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में महा गठबंधन के प्रत्याशी महबूब आलम एवं एनडीए के प्रत्याशी संगीता देवी के साथ सैकड़ों अज्ञात लोगों पर बारसोई थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. बारसोई थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि नामांकन केंद्र में नियुक्त दंडाधिकारी के आवेदन पर बारसोई थाना कांड संख्या 256/25 में महबूब आलम तथा सैकड़ों अज्ञात एवं बारसोई थाना कांड संख्या 257/25 में संगीता देवी तथा सैकड़ों अज्ञात के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
