फलका में किसान का बेटा यूपीएससी पास कर रचा इतिहास

फलका में किसान का बेटा यूपीएससी पास कर रचा इतिहास

फलका

जिले के फलका प्रखंड के हथवाड़ा पंचायत की फुलडोभी गांव के किसान कन्हैया कुमार सिंह के पुत्र सन्नी राज सन्नी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा प्रथम प्रयास में ही पास कर प्रखंड सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है. जैसे ही उनके यूपीएससी परीक्षा में सफल होने की खबर परिजनों को मिली. माता-पिता सहित पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी.

सन्नी राज सन्नी के पिता कन्हैया कुमार सिंह एक साधारण किसान हैं. जबकि माता किरण देवी गृहिणी हैं. पुत्र की इस बड़ी सफलता पर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है. बड़े भाई मनमोहन सिंह एवं मनीष कुमार सिंह भी छोटे भाई की सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं.

परिजनों ने बताया कि सन्नी राज सन्नी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय फुलडोभी से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जगरूचक से पास की. जिसमें वे जिला टॉपर रहे. इंटरमीडिएट की पढ़ाई डीएस कॉलेज कटिहार से पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से डिप्लोमा किया. इसके बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गये. अपने प्रथम प्रयास में ही उन्होंने 526वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया.

सन्नी राज सन्नी दिल्ली में हैं. इधर उनकी सफलता की खबर मिलते ही हथवाड़ा पंचायत की मुखिया भारती कुमारी अपने पति गौतम मालाकार के साथ फुलडोभी गांव पहुंचीं और परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख दीप शिखा सिंह, उप प्रमुख नेहा प्रवीण तथा जिला परिषद सदस्य गायत्री देवी, समाज सेवी संजय मालाकार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सन्नी राज सन्नी व उनके परिजनों को बधाई दी.B

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >