सेवानिवृति पर प्रधानाध्यापक को दी गयी विदाई

सेवानिवृति पर प्रधानाध्यापक को दी गयी विदाई

कोढ़ा कोढ़ा स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल हन्नान की सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. हन्नान 2013 से विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे. पूर्व प्राचार्य श्याम नारायण पंडित, विधायक प्रतिनिधि रमन झा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, मनोज ठाकुर, प्रीति कुमारी ने विद्यालय की प्रगति में अब्दुल हन्नान के योगदान की प्रशंसा की. छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से इस आयोजन को यादगार बना दिया. विद्यालय के शिक्षकों में नूतन कुमारी, पंकज जायसवाल, बृजमोहन गुरमैता, कृष्ण कुमार प्रधानाचार्य प्लस टू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोढ़ा, खुशबू भारती, मनीषा भारती, सौमाली गांगुली, भारती कुमारी, अब्दुल रकीब, शमीम अहमद, अभिषेक कुमार, सुभाष यादव आदि ने समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. समारोह में यह घोषणा भी की गयी कि विद्यालय के वरीय नियमित शिक्षक राजेश कुमार सिंह, जो वर्तमान में हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय में मूल्यांकन निर्देशक के रूप में कार्यरत हैं. वे नये प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार ग्रहण करेंगे. विद्यालय परिवार की ओर से अब्दुल हन्नान को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >