प्रभारी प्रधानाध्यापक के तबादले व शिक्षिका की सेवानिवृति पर विदाई समारोह

प्रभारी प्रधानाध्यापक के तबादले व शिक्षिका की सेवानिवृति पर विदाई समारोह

अमदाबाद प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय नवरतनपुर के सहायक शिक्षिका मीरा कुमारी के सेवानिवृत होने एवं प्राथमिक विद्यालय बाखरगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार के तबादले पर बुधवार को सामूहिक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया. प्राथमिक विद्यालय बाखरगंज प्रांगण में ही नया प्राथमिक विद्यालय नवरतनपुर का संचालन होता है. प्राथमिक विद्यालय नवरतनपुर के प्रधानाध्यापिका अमिता कुमारी ने बताया कि सहायक शिक्षिका के पद पर मीरा कुमारी वर्ष 2007 में अपना योगदान दी थी. 28 फरवरी 2026 को वह सेवानिवृत हो गयी. बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया है. प्रावि बाखरगंज के प्रधानाध्यापिका पुटूश कुमारी ने बताया कि प्रावि बाखरगंज के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार का तबादला के कोढ़ा प्रखंड के उमवि हथिया रमन में हुई है. उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी गयी. शिक्षक व शिक्षिकाओं ने उन्हें फूल माला पहनकर व अंग वस्त्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया. सगेन रविदास, मधु कुमारी, कंचन कुमारी, भरत साहू, पुनीत कुमार, कृष्ण देव मंडल, जयंत कुमार सिंह, मध्य विद्यालय लक्खी टोला के प्रधानाध्यापक जयशंकर मंडल, प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह, शिक्षक गोपाल चंद्र, भीम कुमार शर्मा, बीआरसी अकाउंटेंट अवकाश कुमार, टोला सेवक रुपेश कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >