बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा घाट से दो किमी पश्चिम स्पर छह के निकट मंगलवार को गंगा में स्नान करने के क्रम में डूबे युवक भविष्य कुमार पासवान पिता जमादार पासवान का शव एसडीआरएफ की टीम व माघीया के सफीक आदि की मेहनत से बुधवार को दोपहर में गंगा नदी से शव बरामद किया गया. गंगा नदी से शव बाहर आते ही भीड़ जुट गयी. परिजनों के क्रंदन से कोहराम मच गया. सभी की आंखे नम हो गयी. पुत्र भविष्य अपने माता पिता व दो बहन भाई का एक मात्र सहारा अब दुनिया में नहीं रहा. दहाड़ मारकर रो रहे परिजन को गांव के लोग संभालते रहे. बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने पुअनि खजांची नट दलबल पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम में कटिहार भेजा. शव घर पहुंचते ही परिजन लिपट लिपट कर रोने लगे. दिव्यांग माता-पिता व एक छोटा भाई सूरज कुमार 16, बहन गुंजन देवी, सुन्दरी कुमारी, मां मीना देवी की परवरिश का सवाल है. शव का दाह संस्कार देर संध्या काढागोला घाट पर विधिवत किया गया. कुंवर टोला वार्ड चार बारीनगर के पूर्व वार्ड सदस्य नारायण पासवान अविभावक की जिम्मेदारी में लगे रहे. तौकीर आलम, तनवीर आलम, नीरू यादव, मसकुर आलम, त्रिपुरारी कुंवर, राजेश चौधरी, सिंघेश्वर पासवान, मन्टू यादव, छोटू चौधरी आदि ने भविष्य पासवान की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्तक की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
