छात्र के लापता होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा

छात्र के लापता होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा

– परिजनों का आरोप विद्यालय में पिटाई से परेशान छात्र घर छोड़कर हो गया फरार – प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी मुरादपुर पंचायत के बल्थी महेशपुर गांव से लापता वर्ग सात का छात्र सागर का तीसरे दिन गुजरने के बाद भी सुराग नहीं लग पाया है. लापता छात्र के बरामद नहीं होने से परिजनों सहित ग्रामीणों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बल्थी महेशपुर प्रबंधन के प्रति आक्रोश व्याप्त है. परिजनों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्यालय के प्रवेश द्वार पर जमा होकर विरोध जताया. विरोध करने वाले ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रवेश द्वार के ग्रिल को रस्सी से बंद कर आवाजाही ठप कर दिया. ग्रामीण ने हाथों में लापता किशोर के तस्वीर लेकर मांगों का पर्चा प्रवेश द्वारा चिपका रखा था. विद्यालय के प्रवेश द्वार पर जमा भीड़ से विद्यालय का पठन पाठन कुछ घंटे तक प्रभावित बना रहा. भीड़ विरोध के नजाकत के जानकारी पर कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बलों के साथ व प्रभारी बीइओ कुरसेला शातंनु ठाकुर विद्यालय पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण करने में जुट गये. थानाध्यक्ष व बीइओ ने विद्यालय की सीसीटीवी, उपस्थिति पंजी, प्रधानाध्याप और शिक्षकों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की. पुलिस ने स्कूल के गेट को बांधे रस्सी को हटाया. जमा भीड़ को पुलिस ने लापता किशोर को शीघ्र तलाश करने का भरोसा दिलाया. स्कूल गेट पर जमा भीड़ का आक्रोश शांत नहीं हो पा रहा था. आक्रोशित ग्रामीण महिला पुरुष विद्यालय के प्रधानाध्यापक के स्थातंरण की मांग कर रहे थे. आरोप था कि स्कूल में पिटाई करने से किशोर घर आकर अचानक लापता हो गया है. जबकि बीइओ शांतनु ठाकुर ने जांच बाद बताया कि स्कूल के सीसीटीवी में किशोर की पिटाई करने का फुटेज नहीं पाया गया है. किशोर के लापता होने के पीछे क्या है मामला उत्तरी मुरादपुर पंचायत की बल्थी महेशपुर गांव से तैरह वर्षीय किशोर सागर कुमार पिता कौशल यादव बुधवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद अचानक लापता हो गया. परिजनों ने रिश्तेदार संभावित जगहों पर तलाश की कहीं पता नहीं चला. किशोर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा का छात्र है. किशोर के सहपाठी कर्ण कुमार का खेल के दौरान सिर घायल हो गया. सिर घायल होने का आरोप सागर पर लग गया. प्रधानाध्यापिका वीणा ने घायल छात्र का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया. छात्र सागर को घर भेज कर माता पिता को बुलाने कहा. सागर के माता-पिता विद्यालय नहीं पहुंचे. उसके बाद छात्र घर से अचानक लापता हो गया. पिता कौशल किशोर यादव ने लापता पुत्र की काफी खोजबीन की. खोजबीन करने के बाद पुत्र का कही सुराग नहीं मिलने पर उसने बुधवार शाम कुरसेला थाना में आवेदन देकर सागर के गुमशुदगी का प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोर का तलाश की दिशा में कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है. बीते तीन दिन से घर में नही जला है चूल्हा किशोर सागर के लापता होने के बीते तीन दिनों से उनके घर चूल्हा नहीं जला है. मां पुत्र के वियोग में रोकर बेहाल हो चुकी है. पिता कौशल किशोर पुत्र का हर संभावित जगहों पर तलास में जुटे है. आस पड़ोस की महिलाएं किशोर के मां पिता को ढांढस देने में लगा है. बुढ़ी दादी को पौत्र के लापता होने का गम साल रहा है. पंचायत के वार्ड पांच में यादव टोला में किशोर का घर है. मुहल्ले में किशोर के लापता होने का हर तरफ मायूसी छायी है. समय गुजरने के साथ किशोर के परिजनों की बेचैनी बढ़ रही है. आखिर कहां लापता हो गया किशोर स्कूल से घर आकर आखिर किशोर सागर अचानक कहां लापता हो गया. आशंका है कि माता पिता के डांट फटकार पिटाई के डर से शायद चुपके से वह घर से निकल कर कहीं चला गया होगा. किशोर सागर के मन में सहपाठी का सिर फुटने को लेकर अपराध बोध उत्पन्न हो गया था. माता पिता से लेकर स्कूल में दंड मिलने का भय मन में घर कर गया था. जिसके कारण उसने घर छोड़ने का निर्णय लिया होगा. परिजन हर जगह उसे ढूंढने में लगे है. पुलिस सोसल मीडिया के माध्यम से किशोर को तलाशने के कार्य में लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >