व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष सह कॉल सेन्टर स्थपित

व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष सह कॉल सेन्टर स्थपित

कटिहार बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक व राजनीतिक गतिविधियां अपने-अपने स्तर से चल रही है. जिला प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर विभिन्न स्तरों पर तैयारी कर रही है. इसी कड़ी में अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है. जिला प्रशासन की ओर से अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग में व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष सह कॉल सेन्टर स्थपित की गयी है. अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष सह कॉल सेंटर के लिए टोल फ्री नंबर 1800-345-6437 जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >