कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने दुर्गापुर ललियाही में छापेमारी कर घर में बना कर रखे तहखाना से 13.550 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहायक थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर ललियाही वार्ड 11 में दो घरों में छापेमारी की. घर की गहनता से जांच के दौरान उत्पाद पुलिस को घर के अंदर तहखाना बना मिला. जब उत्पाद पुलिस ने तहखाना की जांच की तो उससे विभिन्न ब्रांड का शराब बरामद हुआ. इसके पश्चात पुलिस ने दो अभियुक्तों को राजेंद्र कामती एवं गजेंद्र कामती पिता तुलसी कामती को लगभग (13.55 0लीटर) विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि घर के दीवार के अंदर तहखाना बनाकर शराब छुपाया गया था. शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरी टीम ने मुफ्फसिल थाना के शांति टोला फसिया में छापेमारी कर दिलीप मंडल पिता स्व भूलो मंडल को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
