कटिहार मद्य निषेध कटिहार व बारसोई में जब्त शराब को जिला उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह व सीओ अंशु कुमार की देखरेख में 463.89 लीटर शराब को नष्ट किया है. जिला समाहर्ता मनेश कुमार मीणा के निर्देश पर कटिहार उत्पाद अधीक्षक व सदर अंचल पदाधिकारी के नेतृत्व में उत्पाद निरीक्षक सहित अन्य उत्पाद अधिकारी की मौजूदगी में तथा बारसोई सीओ की उपस्थिति में देसी एवं विदेशी शराब को नष्ट किया गया. उत्पाद निरीक्षक आर्यन राज ने जानकारी देते हुए बताया कि मद्यनिषेध थाना कटिहार एवं बरसोई के 29 मामलों में जब्त 463.89 लीटर शराब में देशी शराब 254.4 ली एवं विदेशी शराब 209.490 लीटर को नष्ट किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
