बिजली बिल जांच के दौरान अभियंता से मारपीट, मामला दर्ज

बिजली बिल जांच के दौरान अभियंता से मारपीट, मामला दर्ज

बलिया बेलौन सालमारी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में कार्यरत कनीय विद्युत अभियंता के साथ सरकारी कार्य के दौरान मारपीट, गाली-गलौज और लूट का मामला सालमारी थाना में दर्ज कराया है. कनीय विद्युत अभियंता अमलेश कुमार ने बताया कि चार फरवरी की दोपहर करीब 1:50 बजे वे एक उपभोक्ता के घर के बाहर बिजली बिल की जांच कर रहे थे. इसी दौरान उपभोक्ता के परिजन मौके पर पहुंचे. बिजली बिल जमा करने से इनकार कर दिया. नियम के अनुसार लाइन काटने की बात कहने पर तीनों आरोपितों ने अभियंता व मीटर रीडर को बिजली पोल से बांधकर मारने की धमकी दी. आरोप है कि गाली-गलौज और हाथापाई के दौरान मीटर रीडर कमरुज्जमा के जेब से करीब 18 हजार रुपये की राजस्व राशि छीन ली और जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद अभियंता और मीटर रीडर किसी तरह जान बचाकर थाना पहुंचे. पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति से अवगत हुए. इस संबंध में थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की प्राप्त आवेदन के आधार पर तीन नामजद के खिलाफ कांड संख्या 18/26 दर्ज कर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >