शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती पर कार्यक्रम कटिहार मूलनिवासी संघ व कुशवाहा कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की 52 वीं जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने जगदेव बाबू के न्यू मार्केट स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंच पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया. जयंती कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो ने कहा कि आज शहीद जगदेव बाबू के विचारधारा ज्यादा प्रासंगिकहो गयी है. उनके विचार आज भी अनुतरित है. हमारा एससी, एसटी और ओबीसी समाज दिखावे की जगह यदि जगदेव बाबू की विचारधारा को जीवन में उतारे तो शोषित-वंचित तबकों का निश्चित भला होगा. पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद ने कहा कि आज सामाजिक व्यवस्था परिवर्तन की नितांत आवश्यकता है. समाज के सर्वांगीण विकास बिना, भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने की बात जुमला मात्र है. विश्वनाथ राम कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद मेहता, बनवारी लाल यादव, योगी पासवान, शैलेंद्र कुमार सिंहा, कपिल देव महतो, रामस्वरूप सिंह, बीडी मेहता, सरयुग महतो, लक्ष्मीकांत प्रसाद, सतीश ठाकुर, हाजी शहनवाज उर्फ टिंकू, राजकुमार साह, देवेंद्र कुमार मंडल अशोक कुमार सिंह आदि लोगों ने एक स्वर में बिहार लेनिन बाबू शहीद जगदेव प्रसाद को भारत रत्न देने की मांग दोहरायी.
जगदेव प्रसाद के विचारों को आत्मसात करने पर जोर

जगदेव प्रसाद के विचारों को आत्मसात करने पर जोर
Copied link
जगदेव प्रसाद के विचारों को आत्मसात करने पर जोर