सुबह सात से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

सुबह सात से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

कदवा प्रखंड क्षेत्र के लिए बिजली विभाग ने आमजनों को सूचना दी है कि 17 अगस्त को कदवा प्रखंड के सभी 30 पंचायतों व प्राणपुर तथा डंडखोरा में सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी. सालमारी से सोनैली आने वाली 33 केवी फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा. पीएसएस कदवा से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी. जेई राजनंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी. इसके बाद दोपहर में सप्लाई बहाल कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >