कदवा में आज सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

कदवा में आज सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

कदवा प्रखंड क्षेत्र में 17 अप्रैल तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत कार्यपालक अभियंता बारसोई ने जानकारी दी है कि 16 अप्रैल की सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. जबकि 17 अप्रैल को भी सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र सोनैली में पावर ट्रांसफार्मर क्षमता 5 एमभीए से 10 एमभीए विस्तार करने का कार्य किया जा रहा है. गर्मी के दिनों में इतने लंबे समय तक बिजली नहीं रहने के कारण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >