कटिहार: बारसोई विद्युत प्रमंडल में 24×7 फ्यूज कॉल सेंटर के लिए नया मोबाइल नंबर जारी, तुरंत होगा समस्याओं का समाधान

बारसोई विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. अब बिजली आपूर्ति में किसी भी खराबी या समस्या के लिए आपको कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. विभाग ने 24x7 फ्यूज कॉल सेंटर के लिए एक अतिरिक्त मोबाइल नंबर जारी किया है, जिससे आपकी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा.

कटिहार, बारसोई. बारसोई विद्युत आपूर्ति प्रमंडल क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. बिजली आपूर्ति में खराबी, फ्यूज कॉल या अन्य विद्युत संबंधी समस्या के समाधान के लिए अब उपभोक्ताओं को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. विद्युत विभाग की ओर से संचालित 24×7 फ्यूज कॉल सेंटर के माध्यम से उपभोक्ता किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

शिकायत के लिए जारी हुआ अतिरिक्त मोबाइल नंबर

उपभोक्ताओं की सुविधा और शिकायतों के त्वरित निराकरण को लेकर विद्युत विभाग ने फ्यूज कॉल सेंटर के लिए अतिरिक्त मोबाइल नंबर 9031088952 जारी किया है. इससे पहले 9031864314 नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था थी. अब उपभोक्ता दोनों नंबरों पर बिजली से जुड़ी अपनी समस्या की जानकारी विभाग को दे सकते हैं.

24 घंटे संचालित हो रहा नियंत्रण कक्ष

विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रशान्त कुमार मंजू ने बताया कि प्रमंडल क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने और शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 24×7 नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है. अतिरिक्त मोबाइल नंबर जारी होने से उपभोक्ताओं के लिए शिकायत दर्ज कराने की सुविधा और आसान होगी.

समस्या होने पर तत्काल दें सूचना

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने, फ्यूज कॉल या अन्य विद्युत समस्या उत्पन्न होने पर शिकायत को दबाकर न रखें. उपभोक्ता तत्काल फ्यूज कॉल सेंटर के किसी भी नंबर पर सूचना दें. शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित स्तर पर समस्या के निराकरण की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरविंद गुप्ता

अरविंद गुप्ता को पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2012 से लगातार कार्य कार्यरत हैं. वर्तमान में कटिहार जिले के बारसोई से समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >