बलिया बेलौन शेखपुरा पंचायत के वार्ड आठ बिशनपुर गांव में अचानक आग लगने से आठ परिवारों का आवासीय घर जलकर राख हो गया. अग्नि कांड में गुलचेहरा खातून पति मंजुरूल हक, अरजद बानो पति जावेद, सबा नाज फातमा खालीद अशरफ, शाहेना खातून पति सादिक, निशा खातून पति शफी, कनीज फातमा पति सुलेमान, सागेरा खातून पति अशरफ कादरी, शहर बानो पति शाहनवाज का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. आग लगने से नकद रुपया, सोना चांदी का जेवर, फर्नीचर, घर का बक्सा, अलमारी, कपड़ा अनाज जल कर राख हो गया. दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया था. दमकल समय पर नहीं पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की समय पर दमकल पहुंचने से क्षति कम होती. मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने बताया की आठ परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया है. संभवतः बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. सभी पीडित खुले आसमान के नीचे आ गये है. गरीब परिवार है. भौनगर मुखिया सत्यनारायण यादव, पैक्स अध्यक्ष सनोवर आलम, एकबाल हुसैन ने कहा की पीडित परिवारों को हर संभव सहायता की जायेगी. अग्नि कांड की सूचना सीओ कदवा एवं बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष को दे दी गयी है. तत्कालीन सहायता करने की मांग सीओ से की है.
बिशनपुर में आग लगने से आठ परिवारों का घर जला
बिशनपुर में आग लगने से आठ परिवारों का घर जला
