कटिहार जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद उल अजहा (बकरीद) शांति व सोहार्द पूर्ण वातावरण में गुरुवार को संपन्न हो गया. बताते चले की बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के सभी 27 थाना एवं ओपी में स्थानीय बुद्धिजीवी, गण्यमान्य लोगों पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक कर आपसी सामंजस्य को बेहतर कर लोगों से शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न कराने की अपील की थी. जिला पुलिस प्रशासन की ओर से चिन्हित 386 संवेदनशील स्थानों पर डी एम आशुतोष द्विवेदी एवं एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं बल तैनात थे. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर पूरे जिले में पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मोड में थी. जिले के सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस नजर बनाए रखी थी. पुलिस कप्तान सुरक्षा-व्यवस्था का मॉनरेटिंग कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को निर्देशित कर रहें थे. कटिहार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बारसोई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं मनिहारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने अनुमंडल क्षेत्रों में नजर बनाए हुए थे. ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित करते आ रहे थे. कई स्थानों पर पुलिस द्वारा लगातार गश्ती एवं निगरानी की जा रही थी. जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही थी. सभी धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस पदाधिकारी तैनात थे. सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर बनी रही.
सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में ईद उल अजहा संपन्न
सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में ईद उल अजहा संपन्न
